अलीगढ़:27 साल पुराने गैंगस्टर मामले में आरोपी को जमानत, मोबाइल चोरी के एक अन्य आरोपी को भी मिली बेल – Bail In 27 Year Old Gangster Case

कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)
– फोटो : एएनआई
November 10, 2026

कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)
– फोटो : एएनआई
अलीगढ़ के सासनी गेट थाना क्षेत्र से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में अदालत ने दो आरोपियों को जमानत दे दी है। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश तथा विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) संजय कुमार यादव प्रथम की अदालत ने 1997 के गैंगस्टर मामले में गवेन्द्र पाल सिंह को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। वहीं, एडीजे-6 आराधना कुशवाहा की अदालत ने मोबाइल चोरी के मुकदमे में गोलू उर्फ सरफराज की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है।
गवेन्द्र पाल सिंह के खिलाफ वर्ष 1997 में सासनीगेट थाने में गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत केस दर्ज हुआ था। वह पहले जमानत पर था, लेकिन मुकदमे की पत्रावली आगरा से अलीगढ़ स्थानांतरित होने के बाद सुनवाई में लगातार गैरहाजिर रहा। इसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी हुए थे। आरोपी ने अदालत में पक्ष रखा कि उसे मुकदमे के अलीगढ़ स्थानांतरित होने की जानकारी नहीं मिल सकी थी और अधिवक्ता ने मुकदमा समाप्त होने की बात बताई थी। वह 30 अक्तूबर 2026 से जेल में बंद था। अदालत ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि की दो जमानतें दाखिल करने पर रिहाई का आदेश दिया।
दूसरे मामले में गोलू उर्फ सरफराज के खिलाफ सासनीगेट थाने में मोबाइल चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियोजन के अनुसार, भुजपुरा की मदीना कॉलोनी में एक घर से दो मोबाइल और पड़ोस की महिला का एक मोबाइल चोरी हुआ था। आरोपी 11 अक्तूबर 2026 से जेल में बंद था। अदालत ने दोनों मामलों में जमानत के साथ निर्धारित शर्तों का पालन करने के निर्देश भी दिए हैं।
November 13, 2026
किराएदार ने साथियों संग मिलकर रची थी साजिश, पुलिस ने एलईडी और इन्वर्टर किया बरामद; मुख्य आरोपी की तलाश जारी अलीगढ़ के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र की न्यू कुलदीप विहार कॉलोनी में दीवाली की छुट्टियों के दौरान चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लगभग आठ लाख रुपये के नकदी और आभूषणों पर हाथ […]
November 13, 2026
अमर म्यूजिकल नाइट में अमित मिश्रा विस्तार अमर उजाला द्वारा 15 नवंबर को सुरों की महफिल सजाने के लिए प्रसिद्ध सिंगर अमित मिश्रा अलीगढ़ आ रहे हैं। होटल रमाडा में गीत और संगीत का शानदार आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में एंट्री नि:शुल्क है और इसके लिए पास अमर उजाला के टीकाराम बिल्डिंग […]
November 13, 2026
कोहरे के मौसम में रेल परिचालन को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के लिए रेलवे ने दिल्ली-अलीपुरद्वार के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के फेरों में कटौती की है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से संचालित इस ट्रेन का दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आंशिक रूप से निरस्तीकरण किया जाएगा। […]
