फिल्म ‘रामायण’ फैंस के लिए एक खुशखबरी है। इस साल 20 नवंबर से शुरू होने जा रहे 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) के ब्रिक्स सेगमेंट में इस फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। गोवा में होने वाले इस समारोह में कई अन्य देशों की फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
फिल्म ‘रामायण’ से होगा ब्रिक्स सेगमेंट का उद्घाटन
फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में दर्शकों को काफी लुभा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘रामायण’ के प्रदर्शन से ब्रिक्स सेगमेंट का उद्घाटन किया जाएगा। इस सम्मेलन में ब्रिक्स के सारे सदस्य देशों की सिनेमाई परंपराओं और कथाओं को जानने का अवसर मिलेगा। भारतीय संस्कृति में महाकाव्य ‘रामायण’ धार्मिक मान्यता रखता है। फिल्म इसी संस्कृति का एक सिनेमाई प्रतिबिंब है। इस वजह से सम्मेलन की शुरुआत इससे की जा रही है।