उत्तराखंड:डिजिटल मानचित्र पर होगा आपका घर, जियो टैग के साथ होगी जनगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक – Your Home Will Be On A Digital Map Uttarakhand Census Will Be Conducted Using Geo-tagging

जनगणना
– फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
November 13, 2026

जनगणना
– फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
इस बार जनगणना में आपके घर का डिजिटल मानचित्र में होगा, जिसकी जियो टैगिंग भी होगी। ऐसा पहली बार हो रहा है जबकि जनगणना पूरी तरह से पेपरलेस और डिजिटल होगी। इसके तहत 16 नवंबर से स्व-गणना शुरू होगी जबकि एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना करेंगे।
16 से 30 नवंबर तक राज्य में निवास करने वाले व्यक्ति डिजिटल स्व-गणना के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके ठीक बाद, एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन और जनगणना का कार्य संपन्न करेंगे। करीब 15 वर्षों के अंतराल के बाद हो रही यह जनगणना पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल होगी। पहली बार देश में व्यापक जातिगत गणना भी इसके दायरे में शामिल की गई है। हर घर की लोकेशन को डिजिटल मानचित्र पर जियो-टैग किया गया है और डेटा की रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी। इस अभियान के लिए प्रदेश भर में लगभग 35 हजार प्रगणक, पर्यवेक्षक और आरक्षित कार्मिक तैनात किए जाएंगे।
40 सवालों की अनुसूची भरी जाएगी
स्व-गणना के इच्छुक नागरिक जनगणना के आधिकारिक पोर्टल (se.census.gov.in) पर जाकर अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉग-इन कर सकेंगे। ध्यान रहे कि एक मोबाइल नंबर केवल एक परिवार के पंजीकरण के लिए मान्य होगा और भाषा का चयन करने के बाद उसे बदला नहीं जा सकेगा। इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति से जुड़े 40 सवालों की परिवार अनुसूची भरी जाएगी। इनमें नाम, आयु, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति, मातृभाषा, साक्षरता और शैक्षणिक योग्यता जैसे बुनियादी विवरण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त रोजगार के प्रकार, कार्यस्थल तक आने-जाने के साधन, दिव्यांगता, जन्मस्थान, पलायन के कारण तथा विवाहित महिलाओं से बच्चों के जन्म से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 पीसीएस अफसरों के तबादले, दून में तीन एसडीएम की तैनाती, देखें पूरी सूची
November 13, 2026
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा से मिली जेनी विस्तार करीब 23 साल पुराने जेनी प्रकरण में अब असम से उत्तराखंड तक कानूनी कार्रवाई का नया रास्ता खुल सकता है। सूत्रों के मुताबिक असम में जीरो एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अब इसे क्षेत्राधिकार के आधार पर उत्तराखंड पुलिस को हस्तांतरित किया जा सकता […]
November 13, 2026
हादसा – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब से आ […]
November 12, 2026
देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की गई। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने पार्टी की आगामी रणनीति और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अपनी बात रखी। कुंवर बासित अली ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास भाजपा का […]
