शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:पूर्व मंत्री हरक सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, असम में 21 धाराओं में एफआईआर दर्ज, महिला ने लगाए कई आरोप – Uttarakhand Fir Registered In Assam Under 21 Sections On Former Cabinet Minister Harak Singh Rawat
देहरादून

उत्तराखंड:पूर्व मंत्री हरक सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, असम में 21 धाराओं में एफआईआर दर्ज, महिला ने लगाए कई आरोप – Uttarakhand Fir Registered In Assam Under 21 Sections On Former Cabinet Minister Harak Singh Rawat

November 20, 2026


Uttarakhand FIR registered in Assam under 21 sections On Former cabinet minister Harak Singh Rawat

हरक सिंह रावत
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। असम की एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ 21 धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की 18 धाराओं के अलावा मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम और किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम की तीन धाराएं शामिल हैं। प्राथमिकी में नाबालिग से दुष्कर्म, अपहरण, बंधक बनाने, शारीरिक प्रताड़ना और आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ता जेनी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2002-03 में जब वह 16 वर्ष की थीं, तब देहरादून के यमुना कॉलोनी स्थित एक एसटीडी बूथ पर काम करती थीं। इसी दौरान तत्कालीन कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत के एक राजनीतिक कार्यकर्ता ने उसे उनके सरकारी आवास पर पहुंचाया। महिला का आरोप है कि वहां उसे करीब डेढ़ से दो महीने तक बंधक बनाकर रखा गया और सरकारी आवास के साथ विभिन्न होटलों में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।

UK Top News: दून को सीएम की सौगात, जू में तेजस की एंट्री, आएंगे मोहन भागवत, प्रधानाध्यापक निलंबित

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X