बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:विधायकों की गोपनीय अग्निपरीक्षा, कुछ चेहरे बदल भी सकती है भाजपा, कई स्तर पर चल रहा सर्वे का काम – Bjp Conducts Secret Survey Of Mlas Ahead Of Assembly Elections Several Faces May Be Replaced Uttarakhand News
हरिद्वार

उत्तराखंड:विधायकों की गोपनीय अग्निपरीक्षा, कुछ चेहरे बदल भी सकती है भाजपा, कई स्तर पर चल रहा सर्वे का काम – Bjp Conducts Secret Survey Of Mlas Ahead Of Assembly Elections Several Faces May Be Replaced Uttarakhand News

November 18, 2026


BJP conducts secret survey of MLAs ahead of assembly elections several faces may be replaced uttarakhand news

भाजपा
ग्राफिक्स

विस्तार

चुनाव से पहले भाजपा के विधायकों की गोपनीय अग्निपरीक्षा हो रही है। इस बार टिकट बंटवारे में इस अग्निपरीक्षा को पार करने वालों को ही भाजपा चुनावी रण में उतारेगी। 10 साल की सरकार के बाद संगठन ने ये कड़ा अनुशासनिक नियम लागू कर दिया है। लिहाजा, हो सकता है कि चुनाव में कई चेहरे बदल जाएं।

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी ताकत झोंक दी है। पिछले चुनाव में मिथक तोड़कर लगातार दूसरी बार सरकार बनाने वाली भाजपा इस बार कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि चुनाव से महीनों पहले ही पार्टी ने एक-एक सीट की माइक्रो-मैनेजमेंट शुरू कर दी है और सत्ता विरोधी लहर को मात देने के लिए कड़े नियम लागू किए हैं।

सियासी गलियारों में इस बात की जोरदार चर्चा है कि इस बार टिकट वितरण में किसी नेता की सिफारिश नहीं, बल्कि सिर्फ और सिर्फ जमीनी रिपोर्ट और जिताऊ क्षमता ही चलेगी। पार्टी संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अलग-अलग एजेंसियों और गुप्त टीमों के जरिये लगातार सर्वे कराए जा रहे हैं। इन सर्वे में मुख्य रूप से तीन बातों को परखा जा रहा है। पहला विधायक अपने क्षेत्र में कितने उपलब्ध रहे और विकास के काम जमीन पर कितने उतरे। दूसरा, स्थानीय मंडल अध्यक्षों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच विधायक की छवि कैसी है। तीसरा क्षेत्र की जनता में मौजूदा विधायक को लेकर कितना असंतोष है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X