शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर, 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात – Dhirendra Krishna Shastri, The Head Of Bageshwar Dham, Arrived In Maihar And Offered Prayers To Goddess Sharda
मैहर

एमपी:मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर, 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात – Dhirendra Krishna Shastri, The Head Of Bageshwar Dham, Arrived In Maihar And Offered Prayers To Goddess Sharda

October 30, 2026


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को मां शारदा की पावन नगरी मैहर पहुंचे। यहां उन्होंने मां शारदा मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। उनके मंदिर पहुंचने की खबर से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मां शारदा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मैहर में आयोजित होने वाले सनातन संवाद कार्यक्रम को लेकर उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। कार्यक्रम से पहले मां शारदा मंदिर में दर्शन-पूजन को उनके दौरे का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। उनके आगमन के बाद अब लोगों की निगाहें सनातन संवाद कार्यक्रम पर टिकी हैं।

सनातन धर्म पर विचार रखेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

मां शारदा धाम मैहर में पहली बार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सनातन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे से केजेएस आवासीय परिसर में निर्धारित इस कार्यक्रम में वे सनातन धर्म, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक विषयों पर अपने विचार रखेंगे।

कार्यक्रम में मैहर सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में लोगों की संभावित मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

पढे़ं: कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का ट्रैप, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; पहले लिए थे 10 हजार

सुरक्षा के लिए 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने, यातायात सुचारु बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा जांच सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

प्रशासन की व्यवस्थाओं पर नजर

सनातन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। मां शारदा मंदिर में दर्शन के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सनातन संवाद कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी हुई है। अब सभी की निगाहें केजेएस आवासीय परिसर में होने वाले आयोजन पर टिकी हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X