शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ऐ दिल है मुश्किल के 10 साल:फिल्म में क्या कमी थी? करण जौहर ने दी जानकारी; एकतरफा प्यार पर भी रखी अपनी राय – 10 Years Of Ae Dil Hai Mushkil Karan Johar Admits Flaws In The Film Says Would Still Tell It Same Way
बॉलीवुड

ऐ दिल है मुश्किल के 10 साल:फिल्म में क्या कमी थी? करण जौहर ने दी जानकारी; एकतरफा प्यार पर भी रखी अपनी राय – 10 Years Of Ae Dil Hai Mushkil Karan Johar Admits Flaws In The Film Says Would Still Tell It Same Way

October 29, 2026


10 years of Ae Dil Hai Mushkil Karan Johar admits flaws in the film says would still tell it same way

ऐ दिल है मुश्किल, करण जौहर

विस्तार

फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज के 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म निर्माता करण जौहर ने एक भावुक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने फिल्म की ‘एकतरफा प्यार’ वाली कहानी और उन निजी अनुभवों के बारे में बात की है, जिनसे उन्हें यह कहानी लिखने की प्रेरणा मिली। उन्होंने माना कि रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन और फवाद खान अभिनीत इस फिल्म में कुछ कमियां थीं।

करण ने बताया दिल टूटने का अनुभव


  • फिल्म की 10वीं सालगिरह पर एक वीडियो शेयर करते हुए करण ने बताया कि कैसे प्यार, तड़प और दिल टूटने के उनके अपने अनुभवों ने 2016 की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को आकार दिया। 
  • उन्होंने फिल्म की कास्ट और क्रू का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके विजन को पर्दे पर उतारने में मदद की। 
  • अपने नोट में करण ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को एक बेहद निजी कहानी बताया, जिसमें उनके प्यार की तलाश और दिल टूटने के कई किस्से शामिल हैं।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X