शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरैया:दो वर्गों में विवाद के बाद पथराव, छह घायल, गांव में पीएसी तैनात – Auraiya: Stone-pelting Follows Dispute Between Two Groups; Six Injured; Pac Deployed In The Village
औरैया

औरैया:दो वर्गों में विवाद के बाद पथराव, छह घायल, गांव में पीएसी तैनात – Auraiya: Stone-pelting Follows Dispute Between Two Groups; Six Injured; Pac Deployed In The Village

November 9, 2026


Auraiya: Stone-pelting follows dispute between two groups; six injured; PAC deployed in the village

गांव में तनाव का माहौल

अयाना थाना क्षेत्र के असेवा गांव में सोमवार को दो वर्गों के लोगों के बीच विवाद के बाद पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी आलोक मिश्रा, सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अयाना थाने के अलावा अजीतमल, औरैया, फफूंद, दिबियापुर और महिला थाने का फोर्स भी बुलाया गया।

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर गांव में निगरानी की जा रही है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में यह गलत निकली। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X