जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ कर्मियों पर हुए हमले की जिम्मेदारी ‘पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर’ ने ली है। संगठन ने आगे भी हमलों की धमकी दी है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दो आतंकवादियों की तलाश के लिए फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आतंकी हमले की यह घटना एक नजदीकी सीसीटीवी में कॉर्ड हो गई है। इस वीडियो में आतंकी करीब 15 सेकंड में 30 गोलियां दागते दिख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक मोटोरोला फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। इस इलाके में काफी घनी झाड़ियां हैं जो एक छोटे जंगल जैसी है। आतंकियों ने हमले से पहले और बाद में इसी का इस्तेमाल छिपने के लिए किया।