सितंबर में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल होने के बाद कैटरीना को सोशल मीडिया पर अपने लुक को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। प्रेग्नेंसी के बाद उनके शरीर में आए बदलावों को लेकर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। अब अभिनेत्री ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है।
मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर क्या बोलीं कैटरीना?
हाल ही में वोग को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने मां बनने के अनुभव और निजी जिंदगी के बारे में बात की। मां बनने के एक साल से भी कम समय बाद उनके शरीर में आए बदलावों को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई थी। साथ ही फिल्मों के कमबैक को लेकर भी लोगों ने सवाल खड़े किए थे।
इस पर कैटरीना ने ट्रोलर्स से ही सवाल करते हुए कहा, ‘बाउंस बैक…कहां से?’ वहीं ट्रोलिंग को लेकर अभिनेत्री का कहना है कि वह लोगों की राय पर ध्यान देने के बजाय अपनी जिंदगी के इस खास दौर पर ध्यान देना चाहती हैं।
कैटरीना ने कहा, ‘हम ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां लोग बदलती हुई राय की हवाओं के साथ हमें इधर-उधर उड़ाना चाहते हैं।’
उन्होंने यह भी कहा कि सभी जानते हैं कि बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला के शरीर में कई शारीरिक बदलाव होते हैं। इसके बावजूद अगर लोग महिलाओं को लेकर कठोर टिप्पणियां करना चाहते हैं, तो यह उनकी अपनी पसंद है, न कि जानकारी की कमी।