रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोटा:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार सवार तीन लोगों की मौत; डिवाइडर से टकराकर पलटी थी – Delhi-mumbai Expressway Invites Accidents, Three Lives Lost Again
कोटा

कोटा:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार सवार तीन लोगों की मौत; डिवाइडर से टकराकर पलटी थी – Delhi-mumbai Expressway Invites Accidents, Three Lives Lost Again

November 29, 2026


Delhi-Mumbai Expressway invites accidents, three lives lost again

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा

विस्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कोटा जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में नीमली गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया।

सुल्तानपुर थानाधिकारी दौलत साहू ने बताया कि कार सवार सभी लोग दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नीमली गांव के पास तेज रफ्तार कार अचानक असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई बार पलटी खाते हुए हाईवे से नीचे जा गिरी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोगों की मौत हो गई।

पढ़ें: महिला आरक्षण से पहले कांग्रेस की तैयारी: 500 महिलाओं को चुनाव लड़ने की ट्रेनिंग देगी पार्टी,2 दिसंबर से शुरुआत

पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतकों में से दो की पहचान हो चुकी है। इनमें राजेश कुमार (50) और मोनिका (45) शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के चलते कार के असंतुलित होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X