कोटा में सिजेरियन डिलीवरी फिर बनी जी का जंजाल:ऑपरेशन के बाद महिला की हालत गंभीर, लंग्स और किडनी फेल – Kota: Another Woman Critical After C-section, Lung And Kidney Failure Raise Questions Over Hospital Care

सिजेरियन के बाद प्रसूता की मौत
November 12, 2026

सिजेरियन के बाद प्रसूता की मौत
कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की बिगड़ती तबीयत के मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। ताजा मामला एक बार फिर कोटा जिले से सामने आया है, जहां सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक और महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार महिला प्रीति ने दीपावली के दिन इंद्रगढ़ अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए बच्ची को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए कोटा के जेके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के बाद महिला को सांस लेने में परेशानी होने लगी। उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि लंग्स और किडनी फेलियर की स्थिति सामने आई है। पिछले चार दिनों से महिला का यूरिन आउटपुट भी बंद बताया जा रहा है। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद महिला की हालत में सुधार होने के बजाय लगातार गिरावट आ रही है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान: स्वच्छता में प्रदेश में नंबर 1 जयपुर, जमीनी हकीकत सिफर, सीएम आवास के पास कचरे के ढेर ने खोली पोल
अब महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक उसे एसएसबी अस्पताल रेफर करने की तैयारी कर रहे हैं। इस पूरे मामले ने एक बार फिर सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को मिलने वाले उपचार, अस्पतालों की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऑपरेशन के बाद महिलाओं की हालत लगातार क्यों बिगड़ रही है? समय पर उचित उपचार और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं? इन सवालों के जवाब का इंतजार है। फिलहाल प्रीति की हालत गंभीर बनी हुई है और परिजन उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार चिकित्सा विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है?
अब तक करीब 10 महिलाओं की हो चुकी है मौत
आपको बता दे कि सिजेरियन के बाद तबियत बिगड़ने से प्रसूताओं की ज्यादातर मौत इसी साल मई के महीने में हुई थी। जहां पर 12 प्रसूताओं की किडनी फेल हो गई थी। इनमें से 5 प्रसूताओं की मौत हुई थी। वहीं अक्टूबर माह में 4 प्रसूताओं की भी सिजेरियन के बाद मौत हुई थी। नवंबर माह में एक प्रसूता में इसी लापरवाही के चलते दम तोड़ दिया था। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने अपनी गलतियों में सुधार की जगह लापरवाही को लगातार जारी रखा। जिसका खामियाजा यह हुआ कि एक और प्रसूता अब जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
November 12, 2026
अब तक 11 प्रसूताओं की मौत विस्तार सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोटा में एक बार फिर एक प्रसूता की मौत ने सरकारी अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रहे इन […]
November 12, 2026
सर्राफा कारोबारी की हत्या विस्तार भारत विकास परिषद अस्पताल में गुरुवार को एक सर्राफा कारोबारी की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू के ठीक बाहर घटी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में उपस्थित लोगों के बीच हड़कंप मच गया। मृतक कारोबारी की पहचान […]
November 10, 2026
दीपावली अहिंसा और परोपकार का पर्व है जिसकी तुलना ईद से नहीं की जा सकती। क्योंकि ईद पर निर्दोष जानवरों की हत्या की जाती है। दीपावली की ईद से तुलना करना हिंदुओं और देश का अपमान है। यदि कांग्रेसियो में जरा भी हिंदुत्व बचा है,राष्ट्रीयता बची है।
