शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोरबा:बेटे की मौत के सदमे से जूझ रही महिला ने की आत्महत्या, रानी रोड इलाके में पसरा मातम – Mother Commits Suicide After Son’s Death Two Years Ago In Korba’s Rani Road, Police Registers Merg, Probe Unde
कोरबा

कोरबा:बेटे की मौत के सदमे से जूझ रही महिला ने की आत्महत्या, रानी रोड इलाके में पसरा मातम – Mother Commits Suicide After Son’s Death Two Years Ago In Korba’s Rani Road, Police Registers Merg, Probe Unde

November 11, 2026


कोरबा शहर के पुरानी बस्ती रानी रोड क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां निवासरत 50 वर्षीय महिला गीता तंवर उर्फ गीता बाई कंवर ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला दो साल पहले हुई अपने बेटे की मौत के बाद से लगातार दुखी चल रही थी और अकेलेपन से जूझ रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका गीता तंवर शहर के पुरानी बस्ती रानी रोड में निवासरत थी। उसका बेटा दो साल पहले खत्म हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। परिजनों और पड़ोसियों ने बताया कि दिवाली के त्योहार पर उसने बेटे के बगैर घर सूना लगने की बात कहते हुए अपनी परेशानी जाहिर की थी। वह अक्सर गुमसुम रहती थी और बेटे को याद कर दुखी रहती थी।

बताया जा रहा है कि महिला ने अपने घर के सामने वाले कमरे में लगे लोहे के एंगल पर साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक जब घर से कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों की नजर पड़ी। उन्होंने अंदर देखा तो महिला फंदे पर लटकी हुई मिली। तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई।

इस पूरे मामले पर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि थाना कोतवाली के रानी रोड में एक घटना हुई थी, जिसमें गीता बाई कंवर ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया पता चला है कि महिला का पुत्र दो साल पूर्व खत्म हो गया था, जिसके बाद से वह अकेली रह रही थी और आज उसने यह कदम उठाया।

सीएसपी ने बताया कि मामले को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम किया गया है। परिजन बेटे की मौत के सदमे को ही आत्महत्या का कारण बता रहे हैं। वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि उसने कब, कैसे और किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया है। फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विवेचना की जा रही है।

घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

बेटे की मौत से दुखी मां ने फांसी लगाकर दी जान

बेटे की मौत से दुखी मां ने फांसी लगाकर दी जान

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X