शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा:संभल में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से 12 लोग घायल, नौ रेफर – 12 People Injured After A Pickup Vehicle Lost Control And Overturned On Ganga Expressway
मुरादाबाद

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा:संभल में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से 12 लोग घायल, नौ रेफर – 12 People Injured After A Pickup Vehicle Lost Control And Overturned On Ganga Expressway

November 6, 2026


12 people injured after a pickup vehicle lost control and overturned on Ganga Expressway

मौके पर मौजूद पुलिस

विस्तार

हरियाणा के करनाल से चलकर जिला बदायूं के बिनावर जा रहा सवारियों से भरा पिकअप वाहन गंगा एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे पिकअप वाहन सवार तीन बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 9 घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

हादसा शुक्रवार को सुबह करीब 4:45 बजे गांव ढाढोल के निकट हुआ। सूचना मिलने पर मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने मामले की जांच पड़ताल के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन को गंगा एक्सप्रेसवे से हटवा कर सड़क किनारे लगवाया। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि हरियाणा के करनाल से पिकअप वाहन में सवार होकर लोग महिलाओं व बच्चों के साथ दीपावली मनाने जिला बदायूं के गांव बिनावर जा रहे थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X