शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गाजीपुर:बंदर के सड़क पर कूदने से बाइक से गिरी बच्ची, चार पहिया वाहन से कुचलकर मौत – Ghazipur Girl Falls Off A Motorcycle After Monkey Jumps Onto Road Gets Run
ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर:बंदर के सड़क पर कूदने से बाइक से गिरी बच्ची, चार पहिया वाहन से कुचलकर मौत – Ghazipur Girl Falls Off A Motorcycle After Monkey Jumps Onto Road Gets Run

November 9, 2026


Ghazipur Girl falls off a motorcycle after monkey jumps onto road gets run

गाजीपुर सड़क हादसा

विस्तार

गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के मनियां गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार को सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। पिता बाइक से बेटी को लेकर गाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक बंदर के कूदने से बाइक अनियंत्रित हो गई और बच्ची सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

अचानक सड़क पर कूदा बंदर, अनियंत्रित हुई बाइक

थानाध्यक्ष संतोष राय के अनुसार, भरौली निवासी कमलेश कुमार अपनी छह वर्षीय बेटी समीक्षा को बाइक से लेकर गाजीपुर जा रहे थे। मनियां गांव के पास अचानक एक बंदर सड़क पर कूद पड़ा। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी समीक्षा सड़क पर गिर गई।

इसी दौरान पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। हादसे में उसके पिता कमलेश कुमार भी घायल हो गए।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X