शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ग्रेटर नोएडा:सड़क पार कर रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, हादसे में दोनों की मौत – Two Women Killed After Being Struck By A Speeding Truck In The Kasna Police Station Area
नोएडा

ग्रेटर नोएडा:सड़क पार कर रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, हादसे में दोनों की मौत – Two Women Killed After Being Struck By A Speeding Truck In The Kasna Police Station Area

October 28, 2026


Two women killed after being struck by a speeding truck in the Kasna police station area

Accident demo

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि कासना में सूरजपुर-कासना रोड़ पर औद्योगिक सेक्टर साइट-5 में जाने का कट हैं। मंगलवार शाम दो महिला कट पर सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक ट्रक लेकर सिरसा की तरफ फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में घायल महिलाओं को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। 

महिलाओं की पहचान मनीषा निवासी दहगवां गांव जरीफनगर बदायू और विमलेश निवासी हिम्मतपुर गांव जरीफनगर बदायू के रूप में हुई है। दोनों वहां की एक कंपनी में नौकरी करती थी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X