शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर:बिलासपुर में कल सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश – All Schools In Bilaspur Closed On October 29: Administration’s Decision Due To Cyclonic Storm ‘arnab’
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर:बिलासपुर में कल सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश – All Schools In Bilaspur Closed On October 29: Administration’s Decision Due To Cyclonic Storm ‘arnab’

October 28, 2026


All schools in Bilaspur closed on October 29: Administration's decision due to cyclonic storm 'Arnab'

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से संभावित भारी बारिश को देखते हुए बिलासपुर जिले में 29 अक्टूबर, गुरुवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों की सुरक्षा और स्कूल आने-जाने में संभावित परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 29 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल बंद रहेंगे।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर संभावित अतिवृष्टि और प्रतिकूल मौसम की आशंका को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

यहां देखें आदेश की कॉपी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X