शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चारधाम यात्रा:आज से शुरू होगी बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद करने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी संपन्न – Char Dham Yatra 2026 Process For Closing Doors Of Badrinath Temple Begins Today
चमोली

चारधाम यात्रा:आज से शुरू होगी बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद करने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी संपन्न – Char Dham Yatra 2026 Process For Closing Doors Of Badrinath Temple Begins Today

November 12, 2026


Char Dham Yatra 2026 process for closing doors of Badrinath Temple begins today

बदरीनाथ धाम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार 12 नवंबर से शुरू हो जाएगी। मंदिर के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इससे पहले मंदिर में पंच पूजाएं संपन्न कराई जाएंगी।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजाओं के तहत बृहस्पतिवार को गणेश मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। 13 नवंबर को आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। 14 नवंबर को खड्ग-पुस्तक पूजन के साथ वेद ऋचाओं का वाचन बंद कर दिया जाएगा।

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड, पहली बार केदारनाथ पहुंचे 19 लाख से अधिक श्रद्धालु

कपाट बंद किए जाने के अंतिम तीन दिनों तक गुप्त मंत्रों से भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को माता लक्ष्मी को कढ़ाई भोग अर्पित कर भगवान बदरीविशाल के दरबार में आने का निमंत्रण दिया जाएगा।

16 नवंबर को रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी महिला का रूप धारण कर माता लक्ष्मी को बदरीश पंचायत यानी मंदिर के गर्भगृह में विराजमान करेंगे और इसी दिन भगवान कुबेर और उद्धव की डोलियों को मंदिर परिसर में लाया जाएगा। इसके बाद रात 9 बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X