शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चित्रकूट:500 ड्रोन से आसमान में उतरी रामायण, फिर मंदाकिनी की महाआरती से जगमगाया रामघाट – Chitrakoot: Ramayana Unfolds In Sky With 500 Drones
चित्रकूट

चित्रकूट:500 ड्रोन से आसमान में उतरी रामायण, फिर मंदाकिनी की महाआरती से जगमगाया रामघाट – Chitrakoot: Ramayana Unfolds In Sky With 500 Drones

November 8, 2026


Chitrakoot: Ramayana unfolds in sky with 500 drones

आसमान में रामायण काल के प्रसंग उभरे

दीपावली अमावस्या मेले पर धर्मनगरी का आकाश भक्ति के भावों से निखर गया। पहली बार रामघाट के आसमान में एक साथ 500 ड्रोन ने उड़ान भरी, जिसे देखने के लिए हर नजर रोमांचित हो उठी। आसमान में रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाते ड्रोन से जैसे ही भगवान श्रीराम से जुड़े रामायण काल के प्रसंग उभरे तो लाखों श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

ड्रोन से सबसे पहले श्रीराम का धनुष-बाण, फिर सीता-राम की छवि उभरी। वनवास, केवट के साथ गंगा पार, चित्रकूट में निवास, सीता हरण, हनुमान की लंका दहन और लंका विजय के दृश्य एक-एक कर आसमान में जीवंत हो उठे। जैसे-जैसे प्रसंग बदलते गए, श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता गया। कोई मोबाइल में इस अद्भुत नजारे को कैद करता रहा, तो कोई हाथ जोड़कर बस टकटकी लगाए देखता रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X