सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छठ पर्व समापन:उगते सूर्य को अर्घ्य दे 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, वेस्ट यूपी में घाटों पर उमड़े श्रद्धालु – Chhath Puja 2026: Across West Up As Devotees Offer Arghya To The Rising Sun
बागपत

छठ पर्व समापन:उगते सूर्य को अर्घ्य दे 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, वेस्ट यूपी में घाटों पर उमड़े श्रद्धालु – Chhath Puja 2026: Across West Up As Devotees Offer Arghya To The Rising Sun

November 16, 2026


मेरठ, शामली, सहारनपुर और बागपत में सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन हुआ। व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर पारण किया।

Chhath Puja 2026: Across West UP as Devotees Offer Arghya to the Rising Sun

छठ पर्व का सपापन

विस्तार

लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। मेरठ, शामली, सहारनपुर और बागपत में सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना की। अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर प्रसाद ग्रहण किया और पारण किया।

मेरठ: गागोल तीर्थ पर छठ पूजा की धूम

मेरठ के परतापुर स्थित गागोल तीर्थ में छठ पूजा की धूम रही। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाएं तालाब में उतरीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इससे पहले रविवार शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भी बड़ी संख्या में महिलाएं घाट पर पहुंची थीं। पूजा के दौरान परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भजन-कीर्तन व छठ गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

यह भी पढ़ें: मेरठ में प्रदूषण से राहत: कई दिन बाद खिली धूप, एक्यूआई 171 पर पहुंचा; बागपत में अब भी खराब हवा

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X