जम्मू-कश्मीर:किश्तवाड़ के दच्छन में दो एसपीओ लापता, सेना और पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान; मोबाइल भी बंद – Two Spos Go Missing In Kishtwar; Army And Police Launch A Search Operation

तलाशी अभियान/ File
November 11, 2026

तलाशी अभियान/ File
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके में बुधवार को दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) लापता हो गए। दोनों कियार गांव स्थित अपने कैंप से धरना-मरवाह में सेना की चौकी के लिए निकले थे, लेकिन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे। उनके मोबाइल फोन भी बंद हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।
लापता एसपीओ की पहचान बाबी चंद और रशपाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) में तैनात थे। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान के लिए आसपास के इलाकों के साथ दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षा बलों की टीमें तैनात की गई हैं। दोनों के लापता होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
आतंकी गतिविधि से जोड़ना जल्दबाजी
अधिकारियों ने फिलहाल दोनों एसपीओ के लापता होने की घटना को आतंकी गतिविधि से जोड़ने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि तथ्यों का पता चलने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में किश्तवाड़ में हुई आतंकी घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
2026 में चार आतंकी और एक जवान मारा गया
किश्तवाड़ के दूरदराज और जंगलों से घिरे इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी खत्म करने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में आतंकी घटनाओं में चार आतंकी और सेना का एक जवान मारा गया। वर्ष 2025 में तीन आतंकी और एक जवान की मौत हुई, जबकि 2024 में तीन सुरक्षाकर्मियों और दो नागरिकों की जान गई थी।
November 13, 2026
Kishtwar Terror Attacks ग्राफिक्स विस्तार जम्मू के किश्तवाड़ में आतंकियों ने एक साल के भीतर दूसरी बार स्थानीय सुरक्षा तंत्र से जुड़े लोगों को निशाना बनाया है। पिछले वर्ष दो ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) की हत्या और अब दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या ने स्थानीय रक्षा नेटवर्क की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा […]
November 13, 2026
कुलगाम के नौपोरा अखरन में सोमवार को एक किशोर जवानों के सामने बेहद आक्रामक अंदाज में खड़ा हो जाता है। उसने साफ शब्दों में धमकी देते हुए कहा कि हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं… चूंकि किशोर उम्र में काफी छोटा था और देखने में दसवीं का विद्यार्थी लगता था, ऐसे में तैनात जवानों ने उसकी इस […]
November 13, 2026
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब बिलांगिंग में कश्मीर को भी खूब याद किया है। अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह के पश्चात कश्मीर भ्रमण के दौरान नगीन झील की हाउस बोट, शिकारे, शालीमार गार्डन, निशात गार्डन, चश्मा शाही और चिनार पेड़ों को उन्होंने शिद्दत से याद किया। यहां […]
