जयपुर:हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड में बड़ा अपडेट; रात तीन बजे चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार – Jaipur History-sheeter Vijay Bajia Murder: Four Main Accused Arrested

Crime Scene
November 12, 2026

Crime Scene
जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने गुरुवार तड़के करीब तीन बजे दबिश देकर आरोपियों को दबोचा। अब वारदात में शामिल बाकी बदमाशों की तलाश की जा रही है।
बुधवार रात करधनी इलाके में बदमाशों ने विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हमलावरों ने पहले उसकी कार को पिकअप वाहन से टक्कर मारकर रुकवाया। इसके बाद विजय कार से उतरकर भागने लगा तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
यह भी पढें- राजस्थान का मौसम: क्या 15 नवंबर से होगी बारिश? कहां बरसेंगे बादल और तापमान पर कितना पड़ेगा असर..जानिए
एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने लिया एक्शन
घटना के बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। एसीपी शिव कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने रातभर कार्रवाई की और गुरुवार तड़के करीब तीन बजे चार मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया।
आज पुलिस करेगी खुलासा
पुलिस अब इस हत्याकांड में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका, हत्या की वजह और वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पुलिस शाम पूरे मामले का खुलासा करेगी।
November 13, 2026
राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद मतदाता सूची में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद न तो किसी मतदाता का नाम हटाया जा सकता है और न ही नया नाम जोड़ा […]
November 13, 2026
राजस्थान में सरकारी कॉलेजों में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर अपना […]
November 13, 2026
राजस्थान में निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5,26,67,416 हो गई है। नई प्रारूप सूची के अनुसार, राज्य में 2,75,24,780 पुरुष और 2,51,42,052 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा […]
