शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट:अमृतसर में निकाला फ्लैग मार्च, फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान – Amritsar Police On Alert For Festive Season Flag Marches
अमृतसर

त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट:अमृतसर में निकाला फ्लैग मार्च, फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान – Amritsar Police On Alert For Festive Season Flag Marches

November 7, 2026


Amritsar Police on alert for festive season Flag marches

अमृतसर में पुलिस का फ्लैग मार्च
– फोटो : संवाद

विस्तार

आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने तीनों जोन में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला।

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के निर्देश पर निकाले गए फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीसीपी सिटी जसकिरणजीत सिंह तेजा, डीसीपी कानून एवं व्यवस्था रविंदर पाल सिंह संधू और डीसीपी ऑपरेशन जुगराज सिंह ने किया।

इस दौरान हेरिटेज स्ट्रीट, हॉल गेट, रणजीत एवेन्यू सहित प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। त्योहारों के दौरान विशेष नाकाबंदी और वाहनों की जांच बढ़ाने के साथ पेट्रोलिंग पार्टियों और पीसीआर टीमों को भी सक्रिय किया गया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाई गई है।

पुलिस की ओर से होटल, गेस्ट हाउस, सराय और पीजी में विशेष जांच अभियान चलाकर आने-जाने वाले लोगों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने त्योहारों के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी का भरोसा दिलाया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X