दालों की कीमतों पर सरकार सख्त:हर शुक्रवार बताना होगा कितना है स्टॉक; जमाखोरी रोकने के लिए बड़ा फैसला – Government Makes Weekly Stock Disclosure Mandatory To Curb Pulse Hoarding

बाजार में बिक रहा दाल-संवाद
November 14, 2026

बाजार में बिक रहा दाल-संवाद
देश में दालों की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने और बाजार में कृत्रिम किल्लत व जमाखोरी रोकने के लिए केंद्र सरकार ने अब तक का सबसे कड़ा कदम उठाया है। उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा बुलाई गई उच्चस्तरीय बैठक के बाद, सरकार ने सभी प्रकार की दालों के लिए अनिवार्य स्टॉक घोषणा की व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत अब देश के सभी स्टॉकिस्ट, मिलर्स, आयातकों, थोक और खुदरा विक्रेताओं के साथ-साथ बड़ी रिटेल चेन को भी प्रत्येक शुक्रवार दालों के स्टॉक की जानकारी देनी होगी।
तीन घंटे चली उच्चस्तरीय बैठक में किया गया फैसला
शुक्रवार को उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों और दाल मिलर्स, आयातकों, ट्रेडर्स, डीलर्स व बड़ी रिटेल चेन के प्रतिनिधियों के बीच करीब 3 घंटे तक मैराथन बैठक चली। इस बैठक में बाजार में दालों की उपलब्धता और खुदरा कीमतों की समीक्षा की गई। सरकार ने स्पष्ट शब्दों में कारोबारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से स्टॉक की सही जानकारी दें और बाजार में आपूर्ति को सुचारू बनाए रखें। सरकार का मानना है कि इस साप्ताहिक खुलासे से बाजार में दालों की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
बंपर उत्पादन और भारी आयात के बावजूद क्यों महंगी हैं दालें?
सरकार के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि बंपर पैदावार और भारी स्टॉक के बावजूद उपभोक्ताओं को महंगी दालें क्यों खरीदनी पड़ रही हैं। केंद्र के पास अभी 38 लाख टन दालों का सुरक्षित बफर स्टॉक उपलब्ध है।
पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में दालों के आयात में करीब 67 फीसद की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, और यह आयात कम कीमतों पर किया गया है। चालू वर्ष के दौरान देश में दालों का कुल उत्पादन लगभग 374 लाख मीट्रिक टन हुआ है, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे अधिक है। अकेले उड़द के उत्पादन में 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। वैश्विक बाजारों से भी सप्लाई की स्थिति अच्छी रही है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में कीमतों का ऊंचा बने रहना पूरी तरह से कृत्रिम प्रतीत हो रहा है।
November 14, 2026
आयात-निर्यात के आंकड़े – फोटो : amarujala.com भारत का कुल निर्यात अक्तूबर में 29.9 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 89.99 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि अक्तूबर में इसमें वस्तु और सेवा दोनों का निर्यात शामिल है, जो देश का अब तक का सबसे अधिक मासिक निर्यात मूल्य है। व्यापार घाटा भी […]
November 14, 2026
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स – फोटो : amarujala.com भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते का एलान जल्द हो सकता है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत अच्छी चल रही है। कुछ मुद्दे ही बाकी है, जिन्हें सुलझाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने संकेत […]
November 13, 2026
राष्ट्रीय राजधानी में सोने के दाम लगातार चौथे सत्र में गिरे। शुक्रवार को सोना 2,500 रुपये टूटकर 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दिवाली के बाद मांग में कमी और कमजोर वैश्विक रुझानों ने कीमती धातु पर दबाव डाला। अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्ध सोना 2,500 रुपये की […]
