रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दुर्रानी का एनकाउंटर:सीने और पेट के आर-पार हुईं थीं दो गोलियां, 13 मिनट में तोड़ा दम; कुख्यात का किस्सा खत्म – Bulandshahr Encounter: Notorious Criminal Naseem, Chhota Shakeel’s Shooter, Killed By Up Stf & Delhi Police
बुलंदशहर

दुर्रानी का एनकाउंटर:सीने और पेट के आर-पार हुईं थीं दो गोलियां, 13 मिनट में तोड़ा दम; कुख्यात का किस्सा खत्म – Bulandshahr Encounter: Notorious Criminal Naseem, Chhota Shakeel’s Shooter, Killed By Up Stf & Delhi Police

November 21, 2026


Bulandshahr Encounter: Notorious Criminal Naseem, Chhota Shakeel's Shooter, Killed by UP STF & Delhi Police

Bulandshahr Encounter
ग्राफिक्स

विस्तार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके में बृहस्पतिवार देर रात यूपी एसटीएफ और दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हुए 50 हजार के इनमी बदमाश नसीम का आपराधिक सफर 16 साल पहले वर्ष 2010 में एक मामूली चोरी से शुरू हुआ था। 

नसीम देखते ही देखते अंडरवर्ल्ड के डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील (डी-ग्रुप) का गुर्गा बन गया। दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पुलिस के लिए कई साल तक सिरदर्द रहे कुख्यात की कहानी बुलंदशहर की धरती पर आकर पुलिस की गोलियों साथ ही समाप्त हो गई।

पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि न्यू मुस्तफाबाद, दिल्ली निवासी नसीम उर्फ रिजवान ने वर्ष 2010 में अपराध जगत में कदम रखा था। सबसे पहले वह चोरी के एक मामले में जेल गया, लेकिन जेल की सलाखों ने उसे सुधारने के बजाय और बड़ा अपराधी बना दिया। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपना गैंग तैयार किया और लूट, रंगदारी व हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X