पढ़ें 20 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज – Latest And Breaking News Today In Hindi Live 20 November 2026
07:58 AM, 20-Nov-2026
ईपीएफओ ने किया बड़ा बदलाव: अब हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, यहां जानें पीएफ में क्या बदला और क्या नहीं

- EPFO New Rules 2026: ईपीएफओ ने पीएफ खाताधारकों को राहत देते हुए निकासी से जुड़े तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है
- अब रिटायरमेंट के बाद किस्तों में पैसा निकालने, खाते में कम बैलेंस रखने और नौकरी छूटने के बाद जल्द पूरा पीएफ निकालने का रास्ता आसान होगा
और पढ़ें
07:58 AM, 20-Nov-2026
बिहार: दवा दुकानों पर औषधि नियंत्रण विभाग की बड़ी कार्रवाई, 34 जगह छापेमारी; 17 से अधिक पर मिली गड़बड़ी

बिहार के 18 जिलों में औषधि नियंत्रण विभाग ने 34 दवा दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। 17 से अधिक स्थानों पर अनियमितताएं मिलीं। बिना लाइसेंस संचालित एक दुकान में दवाएं सील की गईं। पटना के जीएम रोड पर सागर मेडिको, मुरली फार्मा और पॉपुलर में संदिग्ध दवाएं और रिकॉर्ड संबंधी गड़बड़ियां सामने आईं। और पढ़ें
07:58 AM, 20-Nov-2026
एयर होस्टेस हत्याकांड: 13 लाख की सुपारी देकर पत्नी ने ही कराई थी पति की प्रेमिका की हत्या, चार गिरफ्तार

महाराष्ट्र के गोंदिया में एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की हत्या के मामले में पुलिस ने पति की पत्नी मोना अग्रवाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वर्षा की हत्या के लिए 13 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। और पढ़ें
07:54 AM, 20-Nov-2026
बिहार: विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, पति समेत छह पर प्राथमिकी; घर बंद कर सभी फरार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय सोनी सिंह के लापता होने के बाद उनकी मां ने पति नितेश सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पति पर दूसरी महिला से संबंध और प्रताड़ना का आरोप है। पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है। अभी महिला की हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। और पढ़ें
07:51 AM, 20-Nov-2026
इस्माइल बघाई का पलटवार: बोले- अमेरिका के जैविक-रासायनिक हथियार वाले दावे बेबुनियाद, यूएस पर क्या आरोप लगाए?

ईरान ने जैविक और रासायनिक हथियार विकसित करने के अमेरिकी आरोपों को खारिज करते हुए इसकी तुलना 2003 के इराक युद्ध से की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिका पर पुराने आरोप दोहराने का आरोप लगाया। वहीं, ट्रंप ने कहा कि ईरान पर नए साल के बाद फैसला लेंगे। और पढ़ें
07:51 AM, 20-Nov-2026
बिहार: पीएम मोदी के दौरे को लेकर ट्रैफिक प्रतिबंध, 20 नवंबर से 21 नवंबर तक कई मार्गों पर ट्रकों की नो एंट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित वैशाली दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने 20 और 21 नवंबर को कई मार्गों पर ट्रक और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई है। और पढ़ें
07:50 AM, 20-Nov-2026
आज देवउठनी एकादशी: अब पांच महीने बजेगी शहनाई, विवाह के 27 मुर्हूत, गार्डन और धर्मशालाएं बुक

चातुर्मास की समाप्ति के साथ ही इंदौर में एक बार फिर शहनाइयां गूंजने लगेंगी। शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। अगले पांच महीनों में विवाह के 27 मुहूर्त हैं। और पढ़ें
07:47 AM, 20-Nov-2026
बूंदी: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, काका ने बेटे के साथ मिलकर भतीजों पर किया धारदार हथियार से हमला, एक की मौत

खेत जोतने को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जमीन की हंकाई रोकने पर काका और उसके बेटे ने दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। कोटा में उपचार के दौरान एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। और पढ़ें
07:43 AM, 20-Nov-2026
‘किसी का कठपुतली नहीं हूं’: जीएओ प्रमुख के लिए ट्रंप के पसंदीदा उम्मीदवार ने दी सफाई, क्या है पूरा विवाद?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एरिक यूलैंड को सरकारी जवाबदेही कार्यालय (जीएओ) का प्रमुख बनाने के लिए नामित किया है। इस नियुक्ति पर डेमोक्रेट्स ने उनकी निष्पक्षता और चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। यूलैंड ने सफाई देते हुए कहा कि वह किसी की कठपुतली या रबर स्टैंप नहीं बनेंगे और स्वतंत्र होकर काम करेंगे। और पढ़ें
07:42 AM, 20-Nov-2026
त्विषा शर्मा मौत मामला: CBI ने जांच के लिए मांगे 60 दिन, कोर्ट ने 90 दिन की जांच का ब्योरा मांगा
त्विषा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने आगे की जांच के लिए अदालत से 60 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। कोर्ट ने एजेंसी को पहले बीते 90 दिनों में की गई जांच का ब्योरा पेश करने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें
