पराली के धुएं से घुल रहा जहर:पंजाब में हर सांस पर संकट, बठिंडा का एक्यूआई 328; कहां कितने मामले – Stubble-burning Smoke In Punjab Bathinda Aqi At 328

पराली जलाता किसान
– फोटो : संवाद/फाइल
November 13, 2026

पराली जलाता किसान
– फोटो : संवाद/फाइल
पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं का असर अब शहरों की हवा पर दिखने लगा है। वीरवार को बठिंडा प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 328 दर्ज किया गया।
लुधियाना में 275, खन्ना में 235, पटियाला में 224 और जालंधर में 207 एक्यूआई रहा। इन पांचों शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब रही। वहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में 109 और अमृतसर में 107 एक्यूआई दर्ज किया गया।
इस सीजन में वीरवार तक पंजाब में पराली जलाने की 5571 सक्रिय घटनाएं दर्ज की गई हैं। पिछले साल इसी अवधि में 4662 और 2024 में 7112 घटनाएं हुई थीं। इस बार पिछले साल के मुकाबले 909 अधिक मामले सामने आए हैं। फिरोजपुर 737 घटनाओं के साथ सबसे आगे है। तरनतारन में 688, संगरूर में 640, बठिंडा में 501 और पटियाला में 380 घटनाएं दर्ज की गई हैं। बरनाला में 325 और लुधियाना में 284 मामले सामने आए हैं।
पराली जलाने पर 85.90 लाख जुर्माना, 1259 एफआईआर
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 4620 खेतों का निरीक्षण किया गया और 2003 स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। 1695 किसानों पर 85.90 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 37.55 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं। इसके अलावा 1259 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई और 1637 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। राज्य में धान की कुल 32.87 लाख हेक्टेयर फसल में से 96.65 प्रतिशत कटाई पूरी हो चुकी है।
November 13, 2026
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री इसे पंजाब की सियासी राजधानी कहते हैं। 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यहां की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर समीकरण बदल दिए थे। अब विपक्ष ने आप के इस […]
November 12, 2026
राजपुरा। आम आदमी पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करते हुए युवा नेता गगन आहूजा को राजपुरा का ब्लॉक प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से 11 नवंबर को जारी नियुक्ति पत्र में उनका नाम शामिल रहा। उन्हें पार्टी के मेन विंग में ब्लॉक प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति पंजाब […]
November 11, 2026
दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट, रात का पारा 0.7 डिग्री चढ़ा वीरवार को सात जिलों और शुक्रवार को दो जिलों में हल्की बारिश के आसार, सुबह-शाम धुंध भी छाएगी। अमर उजाला ब्यूरो पटियाला। पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों […]
