शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रीनगर

परीगाम हत्याकांड में बड़ा मोड़:आरोपी ने मजिस्ट्रेट के सामने कबूला जुर्म – Jammu Kashmir News

November 12, 2026


पुलवामा। जिले के परीगाम में बुजुर्ग महिला जाना बेगम की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान एक अहम मोड़ सामने आया है। पुलिस की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराते हुए जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने दावा किया है कि इस वारदात में मृतका की बहू बिल्कीस भी उसके साथ बराबर की शरीक थी। हालांकि, बहू ने हत्याकांड में अपनी किसी भी तरह की संलिप्तता से साफ इनकार किया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, जागीर परीगाम निवासी बशीर अहमद के बेटे इमरान अहमद मीर को पुलवामा पुलिस ने 8 नवंबर को गिरफ्तार किया था। बुधवार शाम पुलिस ने आरोपी को नेवा के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट आबिद हुसैन के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए अपने बयान में इमरान अहमद मीर ने स्वीकार किया कि उसने मृतका जाना बेगम की बहू बिल्कीस के साथ मिलकर 19 अक्तूबर की सुबह फज्र की नमाज के वक्त इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X