शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फिरोजाबाद:कॉस्मेटिक दुकान में लगी भीषण आग, उठने लगीं ऊंची लपटें, मच गया हड़कंप; दमकलकर्मी मौके पर – Major Fire Breaks Out At A Cosmetic Shop In Firozabad
फ़िरोज़ाबाद

फिरोजाबाद:कॉस्मेटिक दुकान में लगी भीषण आग, उठने लगीं ऊंची लपटें, मच गया हड़कंप; दमकलकर्मी मौके पर – Major Fire Breaks Out At A Cosmetic Shop In Firozabad

November 8, 2026


Major fire breaks out at a cosmetic shop in Firozabad

दुकान में लगी आग

विस्तार

दिवाली की देर रात थाना दक्षिण क्षेत्र कटरा सुनारान में अनमोल कॉस्मेटिक दुकान में भीषण आग लगी। पहली मंजिल से उठीं आग की लपटें दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने में जुट गई। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम जांच में जुटी। जानकारी पर थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह व उत्तर प्रभारी रवि कुमार त्यागी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X