शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बलिया:पुलिया के नीचे पानी में मिला युवती का शव, मौत की परिस्थितियां संदिग्ध; सुबह घर से निकली थी – Ballia Body Of A Young Woman Found In The Water Under A Small Bridge
बलिया

बलिया:पुलिया के नीचे पानी में मिला युवती का शव, मौत की परिस्थितियां संदिग्ध; सुबह घर से निकली थी – Ballia Body Of A Young Woman Found In The Water Under A Small Bridge

October 28, 2026


Ballia Body of a young woman found in the water under a small bridge

पुलिया के नीचे शव

विस्तार

सिकंदरपुर के कीकोढ़ा मार्ग स्थित बड़ी पुलिया के नीचे मंगलवार को पानी में 24 वर्षीय युवती का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान कीकोढ़ा गांव निवासी मुस्कान के रूप में हुई। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुबह घर से निकली थी मुस्कान

कीकोढ़ा गांव निवासी रेयाज खान टैंकर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। काम के सिलसिले में वह अक्सर प्रदेश से बाहर रहते हैं। घर पर मुस्कान अपनी मां मुरैना के साथ रहती थी। मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी काफी समय से शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार थी। मंगलवार की सुबह वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। बाद में बड़ी पुलिया के नीचे पानी में उसका शव मिलने की सूचना मिली।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X