शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बहादुरगढ़:प्रदूषण के चलते बीआरजी ने लगाई रनिंग पर रोक, डॉक्टरों के साथ बैठक कर धावकों को किया जागरूक – Bahadurgarh: Due To Pollution, Brg Has Halted Running Activities
झज्जर-बहादुरगढ़

बहादुरगढ़:प्रदूषण के चलते बीआरजी ने लगाई रनिंग पर रोक, डॉक्टरों के साथ बैठक कर धावकों को किया जागरूक – Bahadurgarh: Due To Pollution, Brg Has Halted Running Activities

November 10, 2026


Bahadurgarh: Due to pollution, BRG has halted running activities

डॉक्टरों के साथ बैठक कर धावकों को किया जागरूक
– फोटो : संवाद

विस्तार

शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) ने लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जागरूकता पहल शुरू की है। बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर के नेतृत्व में कोर टीम और वरिष्ठ सदस्यों ने डॉक्टरों के पैनल के साथ विशेष बैठक की। इसमें डॉ. धर्मेंद्र राठी और डॉ. संदीप मोर ने प्रदूषण के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव, सांस संबंधी बीमारियों और फेफड़ों की सुरक्षा को लेकर जरूरी जानकारी दी।

दीपक छिल्लर ने कहा कि बीआरजी पिछले कई वर्षों से लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित कर रहा है, लेकिन मौजूदा प्रदूषण की स्थिति में स्वास्थ्य सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने धावकों से एक्यूआई में सुधार होने तक आउटडोर रनिंग, साइकिलिंग और कठिन व्यायाम से बचने की अपील की।

बैठक में घर के अंदर हल्का व्यायाम, एन 95 मास्क का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल, पौष्टिक खान-पान और पर्याप्त पानी पीने जैसे उपायों पर भी चर्चा हुई। बीआरजी ने स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संस्थाओं और शहरवासियों से कचरा न जलाने, वाहनों का कम इस्तेमाल करने और पौधारोपण को बढ़ावा देने की अपील की। दीपक छिल्लर ने संदेश दिया कि कुछ दिनों का रनिंग ब्रेक कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी है। मेडल से ज्यादा कीमती जिंदगी और स्वास्थ्य है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X