शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बात काम की:एक एलपीजी सिलिंडर कितने दिन चलता है? जानिए रोजाना गैस इस्तेमाल का हिसाब – How Many Days Does An Lpg Cylinder Last? Calculate Your Daily Gas Consumption
यूटिलिटी

बात काम की:एक एलपीजी सिलिंडर कितने दिन चलता है? जानिए रोजाना गैस इस्तेमाल का हिसाब – How Many Days Does An Lpg Cylinder Last? Calculate Your Daily Gas Consumption

November 6, 2026


LPG Cylinder Gas Saving Tips In Hindi: घर की रसोई में सुबह से लेकर रात तक गैस का इस्तेमाल होता है। कभी चाय बनाने के लिए तो कभी नाश्ता, दोपहर और रात का खाना तैयार करने के लिए। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलिंडर कितने दिन चलता है? कुछ घरों में सिलिंडर दो महीने तक चलता है, जबकि कुछ परिवारों को एक महीने के अंदर ही दूसरा सिलिंडर बुक कराना पड़ता है। 

इसकी वजह परिवार के सदस्यों की संख्या के साथ-साथ खाना बनाने का तरीका और रोजाना गैस की खपत भी है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में गैस की खपत का हिसाब जानना चाहते हैं, तो कुछ आसान गणनाओं से इसका अंदाजा लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

How Many Days Does an LPG Cylinder Last? Calculate Your Daily Gas Consumption

एलपीजी सिलिंडर कितना चलता है?
– फोटो : Adobe Stock

14.2 किलो का सिलिंडर कितने दिन चलता है?

  • भारत में घरों में इस्तेमाल होने वाला सामान्य एलपीजी गैस सिलिंडर 14.2 किलो गैस के साथ आता है
  • हालांकि, यह कितने दिन चलेगा, इसका कोई एक निश्चित जवाब नहीं है
  • यह इस बात पर निर्भर करता है कि घर में कितने लोग रहते हैं और रोजाना कितनी देर तक गैस चूल्हा जलता है
How Many Days Does an LPG Cylinder Last? Calculate Your Daily Gas Consumption

एलपीजी सिलिंडर कितना चलता है?
– फोटो : Adobe Stock

  • गैस की खपत समझने के लिए एक उदाहरण लेते हैं जैसे- अगर दो बर्नर एक साथ लगातार जल रहे हैं, तो उनकी कुल खपत लगभग 300 ग्राम प्रति घंटे मानी जा सकती है
  • इस अनुमान के आधार पर 14.2 किलो गैस करीब 47 घंटे तक दोनों बर्नर लगातार चलाने के लिए पर्याप्त होगी
How Many Days Does an LPG Cylinder Last? Calculate Your Daily Gas Consumption

एलपीजी सिलिंडर कितना चलता है?
– फोटो : Adobe Stock

  • अब अगर घर में रोजाना कुल दो बर्नर प्रति घंटे गैस इस्तेमाल होती है, तो सिलिंडर लगभग 47 दिन चल सकता है
  • वहीं रोजाना तीन बर्नर प्रति घंटे इस्तेमाल होने पर यह करीब 31 दिन चलेगा
  • हालांकि, ये सिर्फ एक आंकड़े को लेकर है इसके अलावा इसमें कई अन्य फैक्टर की वजह से ये बदल सकता है
How Many Days Does an LPG Cylinder Last? Calculate Your Daily Gas Consumption

एलपीजी सिलिंडर कितना चलता है?
– फोटो : Adobe Stock

परिवार के सदस्यों का भी पड़ता है असर

  • सिलिंडर कितने दिन चलेगा, इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या भी अहम भूमिका निभाती है
  • अगर परिवार में दो लोग हैं और घर में सीमित खाना बनता है, तो सिलिंडर ज्यादा दिन चल सकता है
  • वहीं चार से पांच सदस्यों वाले परिवार में नाश्ता, दोपहर और रात का खाना बनाने में गैस की खपत अधिक हो सकती है
  • इसके अलावा मेहमानों का आना, बार-बार चाय बनाना और लंबे समय तक खाना पकाना भी सिलिंडर जल्दी खत्म होने की वजह बन सकता है
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X