बालाघाट:बिजली का तार बिछाकर किया तेंदुए का शिकार, छह आरोपी गिरफ्तार, तीन वनकर्मियों को नोटिस – Balaghat Leopard Poaching Electric Wire Six Arrested Three Forest Staff Notice

बालाघाट में तेंदुए का शिकार
October 29, 2026

बालाघाट में तेंदुए का शिकार
बालाघाट जिले में उकवा परियोजना क्षेत्र के तहत नारंगी-खांडापार के बीच स्थित हिर्री बीट के कक्ष क्रमांक 1815 के घने जंगल में शिकारियों ने बिजली का तार बिछाकर एक छह वर्षीय नर तेंदुए का शिकार कर लिया। वन विभाग की टीम को 22 अक्तूबर को इस घटना की जानकारी मिली। शिकारियों ने कुल्हाड़ी से तेंदुए के चारों पंजे काट दिए और उसकी खाल उधेड़कर पास में मौजूद एक गड्ढे के पानी में छिपा दी। घटना स्थल पर एक सियार का शव भी पाया गया, जिसकी मौत भी बिजली के करंट से ही हुई थी। वन विभाग ने दोनों शवों को चार से पांच दिन पुराना बताया है।
ये भी पढ़ें- बाबा बागेश्वर: धीरेंद्र शास्त्री बोले- हमने तो करवा चौथ का नया नाम ‘खसम पूजन दिवस’ रख लिया, बाबा ने दी ये सीख
छह आरोपी गिरफ्तार
वन विभाग की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में नारंगी गांव के निवासी रतन मेरावी, अनिल पंद्रे, शिवप्रसाद उइके, धीरसिंग मरकाम, सुनील उइके और हीरासिंग मरकाम शामिल हैं। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के पास से तेंदुए की खाल, कटे हुए पंजे और करंट लगाने में इस्तेमाल किए गए तार जब्त किए हैं। वन विभाग ने सभी छह आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया है।
तीन वनकर्मियों को नोटिस
मामले में लापरवाही सामने आने पर वन विकास निगम लामता परियोजना के संभागीय प्रबंधक सुंदर निवेदन एम ने परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी अजय कामड़े, उप रेंजर चुरन मड़ावी और बीटगार्ड अमर सिंह पंद्रे को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। उल्लेखनीय है कि बालाघाट जिले में पिछले 10 दिनों के भीतर चार वन्यजीवों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 15 अक्तूबर को बिरसा दमोह के जंगल में छह वर्षीय गर्भवती मादा बायसन की मौत हुई थी। इसके अलावा 17 अक्तूबर को वारासिवनी की नहर में दो नर बायसन और 24 अक्तूबर को लालबर्रा में एक वर्षीय मादा तेंदुए के शावक का शव मिला था।
November 6, 2026
किरनापुर थाना पथराव मामला: 60 से अधिक पर FIR, साजिश रचने वालों की पहचान बताने पर 10,000 का इनाम घोषित
November 5, 2026
विधायक अनुभा मुंजारे ने पत्रकार वार्ता में रखी अपनी बात विस्तार बालाघाट के किरनापुर में 15 सितंबर को हुए प्रदर्शन, पथराव और उसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर (FIR) को लेकर बालाघाट […]
November 5, 2026
किरनापुर थाना परिसर में महिला और उसके पति के साथ कथित दुर्व्यवहार, अवैध रूप से रोकने, डराने-धमकाने और सूर्यास्त के बाद महिला की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी प्रतिष्ठा राठौर के नेतृत्व में गठित एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर किरनापुर थाने में पदस्थ चार […]
