सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिलासपुर में नाबालिग किशोरी का अवैध गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार:बिना अनुमति किया था अबॉर्शन – Bilaspur: Woman Doctor Arrested For Illegal Abortion Of Minor, Main Accused In Exploitation Case Held Earlier
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

बिलासपुर में नाबालिग किशोरी का अवैध गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार:बिना अनुमति किया था अबॉर्शन – Bilaspur: Woman Doctor Arrested For Illegal Abortion Of Minor, Main Accused In Exploitation Case Held Earlier

November 16, 2026


Bilaspur: Woman Doctor Arrested for Illegal Abortion of Minor, Main Accused in Exploitation Case Held Earlier

अपराध

विस्तार

पुलिस ने नाबालिग किशोरी का नियम विरुद्ध तरीके से गर्भपात कराने के मामले में एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर ने शासन से आवश्यक अनुमति लिए बिना ही नाबालिग का अबॉर्शन किया था। पुलिस इस मामले में पहले ही पीड़िता का शोषण करने वाले मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में साक्ष्य मिलने के बाद अब डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र के निवासी आरोपी ने नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया था। इसके बाद आरोपी ने महिला डॉक्टर के सहयोग से किशोरी का गर्भपात कराया। डॉक्टर को किशोरी के नाबालिग होने की पूरी जानकारी थी, इसके बावजूद आवश्यक शासकीय अनुमति के बिना ही अबॉर्शन की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़ें: पांच दशक से नरैया तालाब में हो रही छठ पूजा: 85 साल की लखपति बाई ने सुनाई संघर्ष की भावुक कहानी

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

पीड़िता की शिकायत और मामले की जांच के दौरान तोरवा थाना पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सबसे पहले किशोरी का दैहिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और मेडिकल साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण किया।

जांच में खुली डॉक्टर की भूमिका

जांच आगे बढ़ने पर अबॉर्शन कराने में महिला डॉक्टर की सीधी भूमिका उजागर हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि डॉक्टर ने किशोरी के नाबालिग होने का तथ्य जानते हुए भी बिना अनुमति गर्भपात किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X