शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:गोपाल मंडल के बेटे आशीष ने थामा कांग्रेस का हाथ, पिता बोले- जदयू अब बिचौलियों की पार्टी – Bihar News-gopal Mandal’s Son Ashish Joins Congress; Father Calls Jd(u) A Party Of Middlemen
भागलपुर

बिहार:गोपाल मंडल के बेटे आशीष ने थामा कांग्रेस का हाथ, पिता बोले- जदयू अब बिचौलियों की पार्टी – Bihar News-gopal Mandal’s Son Ashish Joins Congress; Father Calls Jd(u) A Party Of Middlemen

October 29, 2026


Bihar news-Gopal Mandal’s Son Ashish Joins Congress; Father Calls JD(U) a Party of Middlemen

जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल

विस्तार

गोपालपुर के जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। भागलपुर के दीपनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी अल्ला वरु ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान गोपाल मंडल भी मौजूद रहे।

बेटे के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर गोपाल मंडल ने जदयू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जदयू को बिचौलियों की पार्टी बताते हुए कहा कि अब पार्टी में कोई नहीं रह गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार की भी अब नहीं चलती है।

पढ़ें: कमलनाथ का सरकार पर हमला, बोले- मदद की पेशकश भी की; भाजपा ने किया पलटवार

गोपाल मंडल ने कहा कि उनके बेटे आशीष मंडल के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कांग्रेस को देश की सबसे पुरानी पार्टी बताते हुए इसकी मजबूती का दावा किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X