शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:भागलपुर में खेलते समय फटी बोतलनुमा संदिग्ध वस्तु, दो बच्चे घायल; मची अफरातफरी – Bihar News-two Children Injured After Bottle-like Explosive Object Bursts While Playing
भागलपुर

बिहार:भागलपुर में खेलते समय फटी बोतलनुमा संदिग्ध वस्तु, दो बच्चे घायल; मची अफरातफरी – Bihar News-two Children Injured After Bottle-like Explosive Object Bursts While Playing

November 3, 2026


Bihar news-Two Children Injured After Bottle-Like Explosive Object Bursts While Playing

सांकेतिक

विस्तार

फतेहपुर स्थित भोला स्थान के पास खेलने के दौरान बोतलनुमा संदिग्ध वस्तु फटने से दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों की पहचान 7 वर्षीय अमृता कुमारी और 4 वर्षीय ऋषभ कुमार के रूप में हुई है।

बच्चों की दादी शीला देवी के मुताबिक, दोनों बच्चे घर के पास मिट्टी में खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें बोतल जैसी कुछ वस्तुएं मिलीं। बच्चों के हाथ में ही इनमें से एक वस्तु फट गई। इसके बाद वहां मौजूद दो अन्य वस्तुएं भी फट गईं।

पढ़ें: खेत में बिछा था करंट वाला नंगा तार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत; एक गंभीर

शीला देवी ने बताया कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घटना में अमृता के हाथ में गंभीर चोट आई है, जबकि ऋषभ के भी घायल होने और खून की उल्टी होने की बात परिजनों ने बताई है।

परिजनों के अनुसार, सूचना मिलने के बाद पुलिस बच्चों को वहां से लेकर मायागंज अस्पताल पहुंची, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल फटी हुई वस्तु की वास्तविक प्रकृति और विस्फोट के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X