शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बुलंदशहर में दिवाली की रात गुंडागर्दी:पटाखे जलाने के विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़; घटना सीसीटीवी में कैद – Bulandshahr Diwali Violence: Neighbours Attack House Over Firecracker Dispute, Cctv Video Goes Viral
बुलंदशहर

बुलंदशहर में दिवाली की रात गुंडागर्दी:पटाखे जलाने के विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़; घटना सीसीटीवी में कैद – Bulandshahr Diwali Violence: Neighbours Attack House Over Firecracker Dispute, Cctv Video Goes Viral

November 11, 2026


Bulandshahr Diwali Violence: Neighbours Attack House Over Firecracker Dispute, CCTV Video Goes Viral

बुलंदशहर में दिवाली की रात गुंडागर्दी
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के पॉश कॉलोनी आवास विकास प्रथम में दिवाली की रात पटाखे छोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोपियों ने पड़ोसी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और ईंट-पत्थर बरसाए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया गया कि दिवाली की रात मुकेश प्रधान और उसके बेटे घर के बाहर रॉकेट छोड़ रहे थे। रॉकेट पड़ोसी की ओर जाने पर राकेश अरोड़ा ने सुरक्षा का हवाला देकर मना किया। इससे नाराज मुकेश प्रधान और उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए राकेश से मारपीट शुरू कर दी। 

शोर सुनकर बीच-बचाव को पहुंचे पुष्पेंद्र चौधरी और शोभित अग्रवाल पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद राकेश अरोड़ा के घर का मुख्य गेट तोड़कर परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X