शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बैंक फेस्टिवल हॉलिडे:दिवाली से छठ तक आखिर कब-कब बैंक बंद हैं और कब खुले? यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट – Rbi Bank Holiday List Diwali 2026: Will Banks Remain Open On Chhoti Diwali Badi Diwali And Chhath Puja 2026
यूटिलिटी

November 7, 2026

Diwali Bank Holidays: हर बार की तरह इस बार भी देशभर में दिवाली और छठ पूजा की धूम है। लोग इन त्योहारों को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। इस बार दिवाली का पर्व 9 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है। जबकि, छठ पूजा का महापर्व 13 से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जा रहा है।

इन पर्वों की वजह से कुछ दिन बैंक बंद भी हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको इस बीच किसी जरूरी काम से बैंक जाना है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि दिवाली से लेकर छठ पूजा के बीच आखिर कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं और कब-कब बैंक खुलेंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे बैंकों की छुट्टी के बारे में जान सकते हैं…

RBI Bank Holiday List Diwali 2026: Will banks remain open on Chhoti diwali Badi Diwali and chhath puja 2026

दिवाली और छठ पर बैंक की कितनी छुट्टी हैं?
– फोटो : Adobe Stock

छोटी दिवाली को बैंक खुले हैं?

  • मुहूर्त के हिसाब से भले ही छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी 8 अक्तूबर को है
  • पर कैलेंडर के हिसाब से छोटी दिवाली 7 अक्तूबर को है
  • वहीं, 7 अक्तूबर को देशभर में बैंक खुले हैं
RBI Bank Holiday List Diwali 2026: Will banks remain open on Chhoti diwali Badi Diwali and chhath puja 2026

दिवाली और छठ पर बैंक की कितनी छुट्टी हैं?
– फोटो : Adobe Stock

दिवाली के दिन कहां बैंक बंद हैं और कहां खुले हैं?

  • 8 नवंबर 2026 को देशभर में बड़ी दिवाली का पर्व मनाया जाएगा
  • ऐसे में दिवाली और इस दिन रविवार का अवकाश होने क वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
  • प्राइवेट से लेकर सरकारी बैंकों तक की छुट्टी है
RBI Bank Holiday List Diwali 2026: Will banks remain open on Chhoti diwali Badi Diwali and chhath puja 2026

दिवाली और छठ पर बैंक की कितनी छुट्टी हैं?
– फोटो : Adobe Stock

दिवाली के अगले दिन कब-कब बैंकों की छुट्टी है?

  • 9 नवंबर 2026 को अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में दिवाली से जुड़े त्योहारों के साथ लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 10 नवंबर 2026 के दिन अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बाली प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के कारण बैंक बंद रहेंगे 
RBI Bank Holiday List Diwali 2026: Will banks remain open on Chhoti diwali Badi Diwali and chhath puja 2026

छठ पूजा बिहार
– फोटो : Amar Ujala

छठ पूजा में बैंक की कब छुट्टी है?

  • छठ पूजा की वजह से बैंकों की छुट्टी 16 नवंबर 2026 को रहेगी
  • इस दिन सिर्फ बिहार और झारखंड में बैंक बंद हैं
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X