दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर जापानी फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने ‘रामायण’ से भी ज्यादा कमाई की है। दोनों फिल्मों ने विदेशी बाजारों में शानदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़
वैरायटी के मुताबिक जापानी फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने रिलीज के पहले वीकएंड में दुनियाभर में करीब 593 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में लगभग 297 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों से करीब 295 करोड़ रुपये कमाए।
इस फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में किसी विदेशी भाषा की लाइव-एक्शन फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 2002 में रिलीज हुई झांग यिमो की फिल्म ‘हीरो’ के नाम था, जिसने ओपनिंग के दौरान करीब 167 करोड़ रुपये कमाए थे।