एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने ऑफिस के लोगों के साथ त्योहार मनाती नजर आ रही हैं।
ऑफिस में मनाई दिवाली
भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘दिवाली का जश्न शुरू हो गया है। यह साल का सबसे खुशियों भरा समय होता है। ऑफिस में सभी लोगों के साथ इसे मनाना मेरे लिए बेहद खास रहा।’
इसके साथ ही अभिनेत्री ने लोगों को खास संदेश भी दिया। उन्होंने सभी को सुरक्षित रहने, खुश रहने और दूसरों के प्रति संवेदनशील बने रहने की सलाह दी। भूमि ने खास तौर पर बेजुबान जानवरों का ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने लिखा कि त्योहार के दौरान जानवरों का ख्याल रखें, सुरक्षित रहें और भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा बनाए रखें।
खूबसूरत पारंपरिक आउटफिट में दिखीं भूमि
तस्वीरों में भूमि गुलाबी रंग के खूबसूरत पारंपरिक आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह पूजा करती और दिवाली की तैयारियों में हिस्सा लेती दिख रही हैं। अभिनेत्री की इन तस्वीरों में त्योहार की रौनक और खुशियां साफ नजर आ रही हैं।
देखें पोस्ट-
View this post on Instagram
A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)