रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
महापर्व:देश के दूसरे हिस्सों से अलग है काशी का छठ, गंगा और प्राचीन घाटों से जुड़ी है परंपरा; जानें परंपराएं – Festival Chhath In Kashi Distinct Other Parts India Tradition Deeply Linked Ganga Ancient Ghats
वाराणसी

महापर्व:देश के दूसरे हिस्सों से अलग है काशी का छठ, गंगा और प्राचीन घाटों से जुड़ी है परंपरा; जानें परंपराएं – Festival Chhath In Kashi Distinct Other Parts India Tradition Deeply Linked Ganga Ancient Ghats

November 15, 2026


Festival Chhath in Kashi distinct other parts india tradition deeply linked Ganga ancient ghats

बेदी बनाती युवती।
– फोटो : संवाद

विस्तार

छठ महापर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन काशी में गंगा और प्राचीन घाटों से जुड़कर इसकी अलग छटा दिखाई देती है। यहां गंगा तट पर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने का दृश्य आस्था के साथ शहर की सांस्कृतिक पहचान को भी सामने लाता है।

बीएचयू के ज्योतिष विज्ञान विभाग के डॉ. सुभाष पांडेय ने छठ की धार्मिक मान्यताओं, चार दिनों की परंपराओं और काशी में इसकी विशिष्टता के बारे में विस्तार से बताया। लोक आस्था का महापर्व छठ केवल व्रत और पूजा तक सीमित नहीं है। यह सूर्य उपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ी प्राचीन परंपरा है। 

चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए सूर्यदेव और छठी मइया की आराधना करते हैं। पर्व की सबसे खास परंपरा डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देना है। देश के अलग-अलग हिस्सों में छठ की परंपराएं निभाई जाती हैं, लेकिन काशी में गंगा के तट और प्राचीन घाटों से इसका जुड़ाव इसे विशिष्ट पहचान देता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X