मैहर:लापरवाही ने ली मासूम की जान, निर्माणाधीन पंचायत भवन के खुले टैंक में डूबा मासूम, शव बरामद – Maihar: 6-year-old Boy Drowns In Open Water Tank While Playing, Body Found After Search

खुले टैंक में डूबा बच्चा
November 5, 2026

खुले टैंक में डूबा बच्चा
जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के देवरा-मोलहाई गांव में एक छह वर्षीय मासूम की पानी से भरे खुले टैंक में डूबने से मौत हो गई। बालक घर के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन के पीछे पहुंच गया, जहां खुले टैंक में गिरने से उसकी जान चली गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार देवरा-मोलहाई निवासी भइयालाल का छह वर्षीय पुत्र शिवा रविवार शाम घर के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय वह निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन के पीछे बने खुले टैंक के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि टैंक में पानी भरा हुआ था, इसी दौरान अचानक बालक टैंक में गिर गया और पानी में डूब गया।
शाम को जब शिवा काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद जब बालक का कोई सुराग नहीं मिला तो ग्रामीणों को निर्माणाधीन पंचायत भवन के पीछे बने टैंक में उसके गिरने की आशंका हुई, इसके बाद ग्रामीणों ने टैंक में सर्चिंग शुरू की। तलाश के दौरान बालक का शव टैंक से बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ये भी पढ़ें: एमपी: शहडोल में शिक्षा व्यवस्था पर कलेक्टर की सख्ती, स्कूल की बदहाली पर प्रधानाध्यापक निलंबित
घटना की सूचना रविवार रात करीब 9 बजे रामनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े तथ्यों की प्रारंभिक जांच की पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के बाद निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन के पीछे खुले पड़े पानी के टैंक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन स्थलों पर खुले गड्ढों और टैंकों को सुरक्षित तरीके से ढंकना या चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था करना जरूरी है ताकि बच्चों समेत अन्य लोगों के साथ इस तरह के हादसे न हों।
November 12, 2026
मैहर जिले के अमरपाटन-रामनगर क्षेत्र में पिछले 14 दिनों से ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बने रेडियो कॉलर युक्त जंगली नर हाथी E-5 (C-4) को आखिरकार वन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात ट्रेंकुलाइज कर अपने नियंत्रण में ले लिया। रामनगर के मनकहरी जंगल में सुबह से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन करीब […]
November 8, 2026
बांधवगढ़ से आए प्रशिक्षित कुमकी हाथी विस्तार क्षेत्र में लगातार चुनौती बने जंगली हाथी E-5 को सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग ने अब विशेष कुमकी ऑपरेशन शुरू किया है। हाथी को नियंत्रित करने के लिए बांधवगढ़ से दो प्रशिक्षित कुमकी हाथियों को मौके पर बुलाया गया है। दोनों कुमकी हाथियों की मदद से वन […]
November 8, 2026
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने गुरसरी क्षेत्र का दौरा कर विद्यालय, शासकीय उचित मूल्य की दुकान और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर का अलग अंदाज देखने को मिला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरसरी पहुंचीं कलेक्टर ने कक्षा 10वीं में शिक्षक की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों […]
