रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:अखबार की खबर पढ़कर टूटा ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, साइबर थाने पहुंची पीड़ित महिला ने बताई पूरी कहानी – Fear Of Digital Arrest Shattered After Reading A Newspaper Report Victim Filed Report
बरेली

यूपी:अखबार की खबर पढ़कर टूटा ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, साइबर थाने पहुंची पीड़ित महिला ने बताई पूरी कहानी – Fear Of Digital Arrest Shattered After Reading A Newspaper Report Victim Filed Report

November 29, 2026


Fear of digital arrest shattered after reading a newspaper report victim filed report

पीड़ित सुनीला शर्मा

विस्तार

बरेली में सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी सुनीला शर्मा से 80 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। साइबर ठगों ने उन्हें 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी कनेक्शन का डर दिखाकर उनसे 80.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। अखबार में छपी खबर पढ़कर पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित वीडियो 

सुनीला शर्मा ने रिपोर्ट में बताया है कि वह सिविल लाइंस स्टेशन रोड की निवासी हैं और घर में अकेली रहती हैं। 26 अक्तूबर को उनके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा कि उनके बैंक खाते में मनी लॉन्ड्रिंग की रकम आई है। इसके बाद उन्हें लगातार जेल भेजने का डर दिखाया गया। आरोपियों ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल पर लगातार जुड़े रहने और किसी को कुछ न बताने की हिदायत दी। डर के कारण महिला ने आरोपियों के बताए खातों में अलग-अलग तारीखों में रकम ट्रांसफर कर दी।

बैंक खातों से ट्रांसफर कराई गई रकम

महिला ने बताया कि आरोपियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 27 अक्तूबर को 25.10 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद 29 अक्तूबर को आरटीजीएस के माध्यम से 35.10 लाख रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कराए। छह नवंबर को फिर 7.50 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिये ट्रांसफर कराए गए। पांच नवंबर को एसबीआई खाते से 7.50 लाख रुपये और 20 नवंबर को पांच लाख रुपये ट्रांसफर कराए। इस तरह कुल 80.20 लाख रुपये की ठगी की गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X