शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:छठ पूजा के दौरान 12 विशेष ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, एक-एक फेरे के लिए छह और विशेष गाड़ियों का संचालन – Additional Coaches In 12 Special Trains For Chhath Puja
बरेली

यूपी:छठ पूजा के दौरान 12 विशेष ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, एक-एक फेरे के लिए छह और विशेष गाड़ियों का संचालन – Additional Coaches In 12 Special Trains For Chhath Puja

November 14, 2026


Additional coaches in 12 special trains for Chhath Puja

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छठ पूजा के दौरान ज्यादातर नियमित ट्रेनों में नो रूम होने के बाद टिकट बुकिंग बंद हो गई है। कई विशेष ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। ऐसे में रेलवे ने अप-डाउन 12 विशेष ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04014-13 आनंद विहार-लोहक बाजार विशेष ट्रेन में 14 से 24 नवंबर तक स्लीपर श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 04028-27 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन में 17 से 21 नवंबर तक, 04668-67 अमृतसर-बरौनी विशेष ट्रेन में 22 से 24 नवंबर तक स्लीपर श्रेणी के एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 

04616 फिरोजपुर-पटना विशेष गाड़ी में 17 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी के दो और 04615 पटना-फिरोजपुर विशेष ट्रेन में 18 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 04640-39 छेहरटा-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी में 16 व 17 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच व 14624-23 छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस में 19 नवंबर तक एसी तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच लगाया जाएगा। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X