शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:यम द्वितीया पर विश्राम घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी – Mathura Yamuna Dwitiya: Lakhs Of Devotees Take Holy Dip At Vishram Ghat
आगरा

यूपी:यम द्वितीया पर विश्राम घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी – Mathura Yamuna Dwitiya: Lakhs Of Devotees Take Holy Dip At Vishram Ghat

November 11, 2026


Mathura Yamuna Dwitiya: Lakhs of Devotees Take Holy Dip at Vishram Ghat

यमुना द्वितीया पर मथुरा के विश्राम घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धर्मनगरी मथुरा में यम द्वितीया का पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर यमुना स्नान और पूजन के लिए प्राचीन विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पर्व के दिन सुबह से ही घाटों पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। यम द्वितीया के पावन अवसर पर विश्राम घाट स्थित यमराज मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलें। परंपरा के अनुसार, बहनों ने यमराज का विधिवत पूजन किया। 

उन्होंने अपने भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। यह पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। पर्व को लेकर विश्राम घाट सहित आसपास के मंदिरों और बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X