शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:46 करोड़ से बनेगा 10 किमी का रिंग बंधा, नदियों की कटान से अब निजात; चुनाव बहिष्कार की मिल चुकी चेतावनी – Ring Embankment Built 46 Crore Relief From Riverbank Erosion Residents Previously Threatened Boycott Elections
बलिया

October 30, 2026

ring embankment built 46 crore relief from riverbank erosion residents previously threatened boycott elections

बलिया में लोगों को मिलेगी राहत।
डिजिटल

विस्तार

उत्तरी दीयरांचल के शिवाल, गोपालनगर व वशिष्ठ नगर, मानगढ़ को सरयू नदी की कटान से बचाने के लिए 46 करोड़ 8 लाख रुपये से 10 किमी का रिंग बंधा बनेगा। यह रिंग बंधा निष्प्रयोज्य पुरानी रेलवे लाइन से होकर देवपुर मठिया के पास टीएस बंधे से जुड़ेगा।

बाढ़ विभाग के अनुसार बलिया डिविजन अंतर्गत चारों सबडिविजन में गंगा, सरयू की कटानरोधी कार्य के लिए कुल 300 करोड़ का डीपीआर तैयार हुआ है। बृहस्पतिवार को उक्त सभी डीपीआर मुख्य अभियंता की बैठक में पेश किए गए। अगर मुख्य अभियंता की बैठक में स्वीकृति मिली तो लखनऊ टीएसी के बैठक में स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। टीएसी की बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X