राजस्थान:शादी डॉट कॉम पर खुद को आयकर निरीक्षक बताया, आरोपी ने युवती से कथित दुष्कर्म कर 80 लाख रुपये ठग लिए – Jaipur-shaadi-com-fraud- Allegation-fake-income-tax-inspector-80-lakh-fraud Crime News

अपराध
October 29, 2026

अपराध
जयपुर के विधायकपुरी थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने वैवाहिक वेबसाइट के जरिये खुद को आयकर विभाग का निरीक्षक बताकर दिल्ली की युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और शादी का झांसा देकर 80 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने बुधवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
शादी डॉट कॉम से शुरू हुई पहचान
पुलिस के अनुसार पीड़िता की आरोपी से पहचान दिसंबर 2025 में शादी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित भावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती सागर, गंगानगर निवासी 27 वर्षीय नमन भटनागर के रूप में हुई है। बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़िता के सामने खुद को आयकर विभाग में निरीक्षक पद पर कार्यरत बताया और युवती को शादी करने का पूरा विश्वास दिलाया। इसके बाद आरोपी युवती को अपनी बातों में फंसाकर लगातार मिलने-जुलने लगा।
कई होटलों में दुष्कर्म व रुपयों की ठगी
शादी का झांसा देकर आरोपी युवती को दिल्ली से जयपुर ले आया और शहर के कई अलग-अलग होटलों में ठहराकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। देहशोषण करने के साथ-साथ आरोपी ने दिल्ली में फ्लैट खरीदने, सरकारी काम में रिश्वत देने और नौकरी में आ रही परेशानियों जैसे अलग-अलग बहाने बनाकर पीड़िता से कुल 80 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसी बीच पीड़िता को पता चला कि आरोपी का किसी अन्य लड़की के साथ भी अफेयर चल रहा है। इस बात को लेकर जब दोनों में झगड़ा हुआ, तो आरोपी ने अपने सभी मोबाइल नंबर बंद कर दिए।
ये भी पढ़ें- झोटा के कत्ल से उबाल: कातिल के घर पर चला पंजाब सरकार का बुलडोजर, दुकान आग के हवाले; सीबीआई जांच पर अड़े परिजन
मेरठ स्थित घर पर दबिश देकर गिरफ्तारी
धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने पड़ताल की तो पता चला कि मैट्रिमोनी एप पर आरोपी की प्रोफाइल पूरी तरह फर्जी थी। इसके बाद पीड़िता ने दिल्ली के पालम विलेज थाने में शिकायत दर्ज कराई। 3 सितंबर को वहां से शून्य नंबर प्राथमिकी कटकर विधायकपुरी थाने आई।
विधायकपुरी थानाधिकारी महेश चंद के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर कांस्टेबल भाग्यवर्धन सिंह और रवि कुमार की टीम को मेरठ भेजा। टीम ने मेरठ स्थित आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे धर-दबोचा। जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त राजर्षिराज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है और उससे गहन पूछताछ कर रही है।
November 11, 2026
पंचायत चुनावों में अब युवा चेहरे भी नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के लिए आगे आ रहे हैं। राजस्थान के बालोतरा जिले में महज 21 साल 4 महीने की उम्र में लक्ष्मी मेघवाल ने सरपंच पद पर जीत दर्ज कर नई पहचान बनाई है। गिड़ा पंचायत समिति की उदरमाणियों की ढाणी ग्राम पंचायत में उन्होंने अपनी […]
November 10, 2026
सीएम भजनलाल विस्तार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल एक दिवसीय दौरे पर सीमावर्ती जैसलमेर पहुंचेंगे। उनका दौरा धार्मिक आस्था, सीमा पर तैनात जवानों से संवाद और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री तनोट माता मंदिर में दर्शन करेंगे और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की महिला जवानों के साथ भाई दूज का त्योहार […]
November 8, 2026
जिले में मंगलवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद तेज धूलभरी आंधी, अंधड़ और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। एक ओर बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ। देर रात […]
