राजस्थान:सीकर की फैक्टरी से 250 क्विंटल मूंगफली चोरी, मशीन ऑपरेटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार – Sikar Peanut Factory Theft 250 Quintal Machine Operator Two Arrested

प्रतीकात्मक तस्वीर
November 15, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर
सदर थाना पुलिस ने नाथावतपुरा स्थित एक मूंगफली प्रोसेसिंग फैक्टरी से 250 क्विंटल मूंगफली चोरी होने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फैक्टरी के ही मशीन ऑपरेटर और उसके एक सहयोगी को पकड़ा है। इस चोरी की वारदात में शामिल फरार गाड़ी चालक की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
स्टॉक जांचने पर खुला राज
नाथावतपुरा स्थित गोपाल फूड एग्रो मूंगफली प्रोसेसिंग फैक्टरी के 61 वर्षीय मालिक रमेश कुमार मिश्रा ने सदर पुलिस थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पिछले दो माह से अपनी मां का देहांत हो जाने की वजह से वह फैक्टरी में नियमित रूप से नहीं आ पा रहे थे। जब उन्होंने लंबे समय बाद फैक्टरी पहुंचकर कुल माल का स्टॉक जांचा तो वहां से करीब 250 क्विंटल मूंगफली गायब मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी ही फैक्टरी में कार्यरत कर्मचारियों पर मूंगफली चोरी करने का शक जताते हुए मामला दर्ज करवाया था।
पुलिस ने दो आरोपी पकड़े
सदर थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर का कार्य करने वाले 33 वर्षीय सद्दाम खान और उसके 45 वर्षीय साथी नरसीराम गुर्जर निवासी कोटपूतली बहरोड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई कि फैक्टरी के ठेकेदार रामस्वरूप तथा ऑपरेटर सद्दाम सहित करीब आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी इस चोरी की पूरी वारदात में लिप्त थे।
जयपुर में बेचा गया माल
मालिक के लंबे समय तक फैक्टरी न आने का लाभ उठाकर मशीन ऑपरेटर सद्दाम के मन में फैक्टरी की मूंगफली बेचकर मोटा पैसा कमाने का विचार आया था। उसने अपनी इस योजना में कई अन्य कर्मचारियों को शामिल करने के साथ ही फैक्टरी में नियमित रूप से आने-जाने वाली गाड़ी के चालक छोटूराम को भी अपने साथ जोड़ लिया। आरोपी सद्दाम और उसके साथी फैक्टरी परिसर में गाड़ी बुलवाकर उसमें मूंगफली के कट्टे लाद देते थे। इसके बाद चालक छोटूराम उस माल को जयपुर और अन्य जगहों पर ले जाकर बेच देता था। फिलहाल पुलिस टीम फरार चल रहे चालक छोटूराम की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
November 8, 2026
प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत अब केवल अधिकृत प्रोटोकॉल वाले श्रद्धालुओं को ही वीआईपी दर्शन की सुविधा दी जाएगी। मंदिर कमेटी, पुलिस और स्थानीय प्रशासन अगले एक-दो दिनों में इस नई प्रणाली को लागू करने की तैयारी में है। नई व्यवस्था […]
November 7, 2026
कार का टायर फटने से हुए दर्दनाक हादसे में झालावाड़ एसपी के पिता की मौत विस्तार जिले में हुए सड़क हादसे में झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के पिता महावीर प्रसाद की मौत हो गई। कार का टायर अचानक फटने के बाद वाहन के अनियंत्रित होकर ट्राले से टकराने के कारण ये हादसा हुआ। […]
November 7, 2026
खाटू श्याम जी में जन्माष्टमी के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ विस्तार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी धाम में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा श्याम के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटूधाम पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर और दर्शन मार्गों पर भक्तों की लंबी […]
