शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान पंचायत चुनाव:बानसूर में फर्जी मतदान के आरोप पर दो पक्ष भिड़े, पोलिंग बूथ के बाहर मारपीट – In Bansur, Kotputli-behror District, Clash Broke Out Between Two Groups Over Allegations Of Fake Voting
अलवर

राजस्थान पंचायत चुनाव:बानसूर में फर्जी मतदान के आरोप पर दो पक्ष भिड़े, पोलिंग बूथ के बाहर मारपीट – In Bansur, Kotputli-behror District, Clash Broke Out Between Two Groups Over Allegations Of Fake Voting

October 30, 2026


In Bansur, Kotputli-Behror district, clash broke out between two groups over allegations of fake voting

फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विस्तार

राजस्थान में पंचायत चुनाव के दौरान कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र में मतदान केंद्र के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। हरसौरा थाना क्षेत्र के माजरा अहीर गांव में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। घटना के बाद पोलिंग बूथ के बाहर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।

फर्जी मतदान के आरोप पर आमने-सामने आए दो पक्ष

बहरोड़ एसपी सतवीर सिंह ने बताया कि माजरा अहीर गांव में मतदान के दौरान फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे के साथ भिड़ गए।

पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा, अतिरिक्त जाब्ता पहुंचा

घटना के दौरान मतदान केंद्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों के लोगों को अलग करने का प्रयास किया। विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता मौके पर भेजा। एसपी के मुताबिक, पोलिंग बूथ पर दोबारा तनाव की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

मतदान केंद्र के बाहर कुछ देर बना रहा तनाव

मारपीट के बाद मतदान केंद्र के आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर लोगों को समझाइश दी और शांति बनाए रखने की अपील की। घटना के चलते बूथ के बाहर कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा।

पुलिस की निगरानी में स्थिति संभालने का प्रयास

फिलहाल पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। विवाद की शुरुआत फर्जी मतदान के आरोपों से हुई थी। हालांकि, आरोपों की पुष्टि और मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X