शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान पंचायत चुनाव:मिठाई के डिब्बों में रुपये बांटने का आरोप, गांव में मचा हंगामा; पुलिस ने वैन जब्त की – A Box Of Sweets And Notes Was Found Inside! A Sarpanch Candidate Was Accused Of Distributing Money
अजमेर

राजस्थान पंचायत चुनाव:मिठाई के डिब्बों में रुपये बांटने का आरोप, गांव में मचा हंगामा; पुलिस ने वैन जब्त की – A Box Of Sweets And Notes Was Found Inside! A Sarpanch Candidate Was Accused Of Distributing Money

November 4, 2026


केकड़ी के समीपवर्ती ग्राम पंचायत थांवला (देवली) में एक संभावित सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों पर मिठाई के डिब्बों के साथ रुपये बांटने के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मिठाई के डिब्बों से भरी वैन को जब्त कर थाने ले गई। डिब्बों पर सरपंच पद के संभावित प्रत्याशी अंकित सोनी का नाम और फोटो छपा हुआ था। हालांकि, पुलिस की तलाशी में मिठाई तो मिली, लेकिन नकदी बरामद नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को थांवला (देवली) गांव में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान चल रहा था। इसी दौरान सरपंच पद के एक संभावित प्रत्याशी के समर्थकों पर आरोप लगा कि वे मिठाई के डिब्बों में मिठाई के साथ रुपये बांट रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और हंगामा शुरू हो गया। विवादित मिठाई के डिब्बों पर सरपंच पद के संभावित प्रत्याशी अंकित सोनी का नाम और फोटो छपा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

पढ़ें: अरुणाचल में लापता अग्निवीर का 80 दिन बाद मिला पार्थिव शरीर, रक्षाबंधन पर घर आने का किया था वादा

नासिरदा थाना पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे थांवला गांव में हंगामे की सूचना मिली थी। ग्रामीणों ने एक वाहन में रखे मिठाई के डिब्बों के जरिए रुपये बांटने का आरोप लगाया था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर थाने ले आई।

पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक युवक मिठाई के डिब्बे से मिठाई और उसके नीचे रखे रुपये निकालता दिखाई दे रहा है। हालांकि, पुलिस ने जब्त वाहन की तलाशी ली तो उसमें मिठाई के छोटे डिब्बे मिले, लेकिन किसी प्रकार की नकदी बरामद नहीं हुई। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर देवली एसडीएम रूबी अंसार ने बताया कि पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं हुए हैं।

संभावित सरपंच प्रत्याशी ने आरोपों को बताया साजिश

वहीं, संभावित सरपंच प्रत्याशी अंकित सोनी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव को लेकर उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने रुपये बांटे हैं और न ही कोई गिफ्ट वितरित की है। जिस समय की घटना बताई जा रही है, उस समय वह या उनके परिवार का कोई भी सदस्य मौके पर मौजूद नहीं था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X